बदायूॅं जनमत। अंजुमन इस्लाह-ए-मुस्लिमीन, सैदपुर के जानिब से 15 नवंबर बरोज इतवार को बाद नमाज़-ए-मग़रिब एक अज़ीमो शान इस्लाही जलसा किया गया। यह इजलास कस्बा सैदपुर के मोहल्ला पूरब में हुआ। जलसे में मुल्क के मशहूर उलमा ए किराम ने अपनी अपनी तक़ारीर से लोगों को दीन-ए-इस्लाम की ख़ास तालीम, इसलाहे मुआशरा और बेहतर ज़िन्दगी जीने के तरीक़ों पर रोशनी डाली।
जलसे का आगाज कुरान ए करीम की तिलावत से हुआ, निज़ामत मस्जिद एहले हदीस निसार उद्दीन सल्फी हफिज़हुल्लाह ने की। जलसे में शेख रज़ा उल्लाह अब्दुल करीम मदनी हफिज़हुल्लाह ने रसूल ﷺ की पैरवी और इमाम के सम्मान के महत्व पर ख़िताब किया। वहीं शेख सरफ़राज़ फ़ैज़ी बच्चों की परवरिश में माता-पिता की जिम्मेदारी पर बयान किया।
इसके अलावा शेख शमीम अहमद सलफ़ी बदायूंनी ने सिराते मुस्तक़ीम की अहमियत और तक़ाज़ों पर रोशनी डाली, जबकि शेख ख़लील-उर-रहमान सनाबिली ने सब्र और तवक्कुल के मफ़हूम एवं तक़ाज़ों पर बयान किया। जलसे की सदारत शेख रज़ा उल्लाह अब्दुल करीम मदनी ने की। कमेटी की जानिब से बाहर से आए हुए सैकड़ों की संख्या में मेहमानों का इस इस्लाही प्रोग्राम में शामिल होने पर और उलमा-ए-किराम की आमद पर शुक्रिया अदा किया।
इंतजामिया कमेटी के अफजल खान, सरफराज खान, तबरेज़ लोदी, तसव्वर खान, मो अफसर, रहीस शेख, सोहिल लोदी, शबी शेख, मेराज सिद्दीकी, मुजीब रहमान, मो अब्दुल्ला, मुस्तफा खान, हारून अंसारी, अलमास खान, विकार शेख आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : ज़ीशान सिद्दीकी

