मेला ककोड़ा में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का कैंप, श्रद्धालुओं का स्वागत और भोजन का इंतज़ाम

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने मेला ककोड़ा में एक भव्य कैंप लगाया जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं गंगा स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।
आबिद रज़ा के कैंप में हाल, ड्राइंग रूम बैडरूम, डाइनिंग रूम तथा समर्थकों के लिए अलग से कॉटेज बनाए गए। पूरे कैंप में कारपेट बिछाई गई। इसलिए आबिद रज़ा का कैंप पूरे मेले में अलग ही पहचान के रूप में देखा गया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा गंगा स्नान धार्मिक मान्यता के हिसाब से बहुत अच्छा पर्व है हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गंगा में स्नान करके पवित्र हो जाते हैं। गंगा स्नान के बाद यह प्रण लेकर जाना चाहिए भविष्य में कोई ऐसा काम ना करें जो गलत है पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा मेले के आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सबको मिलकर मोहब्बत से रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *