एस• शाहिद अली !! उत्तर प्रदेश में जब से तीसरे मोर्चे का गठन हुआ है तब से सियासी घमासान मचा हुआ है। मजे की बात तो यह है कि ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन होने के बाद जैसे ही ओवैसी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभाएं शुरू कीं वैसे ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खां को अंतरिम जमानत दे दी। जमानत पर आने के बाद आजम खां लगातार ओवैसी पर जुबानी हमले कर रहे हैं। कभी उनकी दाढ़ी टोपी तो कभी अब्दुल के नाम पर बयानबाजी करते देखे जा रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि आजम खां कुछ नेताओं के दबाव में ओवैसी के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इससे उनका ग्राफ गिरता जा रहा है।
हालांकि आजम खां एक इंटरव्यू में खुद कह चुके हैं कि अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा बल्कि पोंछा भी लगाएगा। हाल ही में आजम खां ने एक इंटरव्यू में अब्दुल नाम पर ओवैसी पर लानत भेजते हुए कहा कि “लानत हो हर उस इंसान पर जो अब्दुल से दरी बिछवाने की बात करता है, क्योंकि अब्दुल अल्लाह का नाम है”।
आजम खां के इस बयान के बाद पूरे देश में बहस छिड़ गई, बरेली समेत अन्य समलकों के उलेमा और आम मुसलमान आजम खां के खिलाफ होते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना कि हर तो आजम खां को एक पढ़ा लिखा आदमी समझते थे लेकिन यह तो जाहिल निकले, क्योंकि अब्दुल अल्लाह का नाम नहीं है। उलेमाओं का कहना है कि अब्दुल नाम का अर्थ बंदा या गुलाम होता है।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने लिखा है कि “बेहतर तो यह है, आज़म खान साहब राजनीति से सन्यास लेकर नई पीढ़ी को जगह दें, जेल की प्रताड़ना सहते हुए खान साहब की दिमाग़ी हालात ठीक नहीं है, उन्हें इलाज की ज़रूरत है, हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इकराम अंसारी ने लिखा है कि “अब्दुल और अब्दुल्ला का फ़र्क न जानने वाले आज़म खान मुसलमानों के नेता नहीं हो सकते”।
नूर अहमद रज़ा अजहरी ने लिखा है कि “मेरा दावा है कि आजम खान की यह बात दुरुस्त नहीं है और उन्हें अपने इस बयान पर ग़ौर करते हुए अपने अल्फ़ाज़ वापस लेने चाहिए। आज़म ख़ान साहब ने अपनी ज़िंदगी में बहुत ज़ुल्म और मुश्किलें बर्दाश्त की हैं उनकी क़ाबिलियत और सियासी संघर्ष से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन किसी बड़ी शख़्सियत से भी लफ़्ज़ों के इस्तेमाल में ग़लती हो सकती है।
अरबी में ‘अब्द’ का मतलब बंदा होता है इसी से ‘अब्दुल’ बना है। मसलन अब्दुल क़ादिर का मतलब क़ादिर का बंदा क्योंकि कादिर करीम अल्लाह के नाम हैं जैसे अब्दुल करीम का मतलब करीम का बंदा है अब्दुल्लाह का मतलब है अल्लाह का बंद न कि अल्लाह का नाम…
हाँ, सियासत में ‘अब्दुल’ और ‘जुम्मन’ जैसे नामों और अल्फ़ाज़ को जिस तौहीनआमेज़ और तंज़िया अंदाज़ में इस्तेमाल किया जाता है उस पर सख़्त पाबंदी होनी चाहिए। किसी की पहचान नाम या मज़हबी वुजूद को सियासी मज़ाक़ का मौज़ू बनाना किसी भी सूरत में मुनासिब नहीं है।
वहीं जलालुद्दीन बरेलवी ने आजम खां ने लिखा है- “यह तो जाहील निकला।”

