उसावां के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया फूल मालाओं से स्वागत

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी उसावां वीरेन्द्र सिंह पटेल का उसहैत स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय उसहैत (प्राचीन) में सभी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सामान्य रूप से फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित सभी कार्यों का समय पर बेहतर ढंग से पूरा कराना है।
उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित संगठनों के पदाधिकारियों से शिक्षण व्यवस्था और शासन द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों के सम्पादन में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करता हूं। जिस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष नन्द किशोर पाठक और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मु.कामरान ने प्रत्येक सही कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य, न्याय पंचायत प्रभारी हेमेंद्र सिंह, जितेन्द्र पाल, जीशान खां, पूनम भारद्वाज, मोहम्मद तारिक, नफीस, शैलेंद्र सिंह, कौशल किशोर, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को फूल माला भेंट करती हुईं प्राचीन विद्यालय की प्राध्यापिका पूनम भारद्वाज : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *