विधानसभा चुनाव 2027; संविधान दिवस पर अखिलेश ने जारी किया घोषणापत्र, देखिए सपा के वादे…

उत्तर प्रदेश

यूपी जनमत। विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी कर रही है। घोषणा पत्र जारी करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “आमतौर पर सरकारें शहर और मॉल नहीं बनातीं, लेकिन समाजवादी सरकार ने देश के सबसे बड़े मॉल को तैयार करने का काम किया। आज जब एआई और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बात हो रही है, तब हमारी सरकार ने ही लखनऊ में एचसीएल को लाने का काम किया था। रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए हमने लखनऊ में आईटी सिटी विकसित की।” उन्होंने कहा कि लुलु मॉल और गोमती रिवर फ्रंट जैसे प्रोजेक्ट घोषणा पत्र का हिस्सा नहीं थे, फिर भी समाजवादी सरकार ने उन्हें साकार किया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी शहरों की जरूरतों के अनुसार अलग-अलग घोषणा पत्र लेकर आएगी। इसके साथ ही महिलाओं, यानी आधी आबादी, के लिए भी अलग से घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

निशुल्क स्वास्थ्य, एंबुलेंस, फ्री शिक्षा।
बंद किए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से शुरू किया जाएगा।
शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाया जाएगा और परमानेंट किया जाएगा।
पुरानी पेंशन लागू किया जाएगा।
कानून व्यवस्था और मजबूत बनाने के लिए एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल।
महिला सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।
फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिए त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
नए गांव बसाए जाएंगे। इसमें स्ट्रीट लाइट, बिजली, पक्की सड़कें, वाई-फाई जैसी सुविधाएं होंगी।
यशभारती सम्मान को अधिक राशि के साथ फिर शुरू किया जाएगा।

स्वास्थ्य को लेकर बड़ा ऐलान, 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस और 18 मंडलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का वादा…

सपा सरकार बनने पर राज्य स्वास्थ्य नीति-2027 लागू की जाएगी। गरीबों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
सभी जिला अस्पतालों का उन्नयन कर उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें ICU और वेंटिलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे।
108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को आधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से सुसज्जित कर और मजबूत किया जाएगा।
गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
लखनऊ स्थित सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल को उत्तर भारत के अग्रणी कैंसर संस्थानों में विकसित किया जाएगा तथा जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
स्टेट न्यूट्रिशन मिशन को मजबूत कर प्रदेश से कुपोषण की समस्या समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में 5 नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे।
डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के सभी रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाएगी।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए नया पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर बनाया जाएगा।

सपा के घोषणा पत्र में और क्या-क्या..?

शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाया जाएगा और परमानेंट किया जाएगा।
पुरानी पेंशन लागू किया जाएगा
कानून व्यवस्था और मजबूत बनाने के लिए एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल।
महिला सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।
फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिए त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
हमारी सरकार जातिगत जनगणना कराएगी।
लॉ एंड ऑर्डर मजबूत करने के लिए जीरो टॉलरेंट पॉलिसी लागू की जाएगी।
प्रदेश में समाजवादी कैंटीन शुरू होंगी, जिसमें गरीबों को 5 रुपये में खाना मिलेगा।
किसानों का लोन माफ किया जाएगा।
गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे में किया जाएगा।
गांवों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
राज्य स्वास्थ्य नीति 2027 लाई जाएगी, सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा।

बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोला जाएगा…

अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। उन्हें आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोला जाएगा। दैनिक कर्मियों के लिए समान काम के बदले समान वेतन सुनिश्चित किया जाएगा और पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगा। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और बॉडी कैमरों का उपयोग होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *