बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत; परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कादरचौक थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके चालक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना लभारी गांव की है, जहां 35 वर्षीय विजय पुत्र खुशहाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दो साथियों के साथ रेत लेने उझानी गया था। बताया जाता है कि देर रात लौटते समय ट्रॉली पलट गई। जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद उसके साथ गए दोनों युवक फरार हो गए। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। स्थिति देखकर उन्होंने थाने में तहरीर दी और गांव के ही दो लोगों पर विजय की हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद आक्रोशित परिजन थाने तक पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया।
थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है। साथ ही ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *