ककराला का सलमान UPPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित, अध्यापकों ने सराहा

शिक्षा

बदायूँ जनमत। ककराला के सलमान खान ने U.P.P.S.C. की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए प्रदेश में 19वी रेंक प्राप्त की है। उनका चयन ए.ई. (पी.डब्लू.डी.) पद पर हुआ है। सलमान ककराला के ऐसे प्रथम युवा है जिन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी उपलक्ष्य में आज ककराला के हिन्दुस्तान मॉडर्न पब्लिक स्कूल की तरफ से उन्हें मोमेंटो देकर एवं फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया गया। बताते चले कि सलमान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी स्कूल से प्राप्त की है।
सलमान ने इस मौके पर कहा मेरी सफ़लता में मेरे प्रारंभिक स्कूल एवं टीचर्स का विशेष योगदान है। सलमान ने अपने सभी टीचर्स का ज़िक्र किया एवं मुस्लिम सर को अपना आदर्श बताया। सलमान की मोटिवेशनल स्पीच से बच्चें बहुत प्रभावित हुए। इस मौके पर मुस्लिम सर ने बोलते हुए कहा कि अपने पूर्व छात्र को सम्मानित करते हुए हमारे स्कूल के लिये बहुत गर्व एवं खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *