आबिद रज़ा की फिर हुई सपा में वापसी, अखिलेश यादव के समक्ष ली सदस्यता

राजनीति

बदायूँ जनमत। शहर विधानसभा सीट से सदर विधायक व दर्जा राज्यमंत्री रहे आबिद रजा एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के सामने उन्होंने लखनऊ में शुक्रवार शाम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आबिद के इस फैसले के बाद सदर नगर पालिका सीट पर होने वाले निकाय चुनाव के दावेदारों समेत विरोधी दलों में खलबली मच गई।
आबिद रज़ा साल 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी से विधायक बने थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के करीबी कहे जाने वाले आबिद को बाद में दर्जा राज्यमंत्री के पद से भी अखिलेश सरकार में ही नवाजा गया था। हालांकि उस वक्त सांसद रहे धर्मेंद्र यादव से उनकी ठन गई और संगठन के भीतर चल रहा झगड़ा सड़क पर आ गया। नतीजतन जहां एक ओर आबिद रजा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। वहीं उनकी पत्नी और नगर पालिका चेयरमैन रहीं फातमा रज़ा भी पार्टी से निलंबित की गई थीं।
आबिद रजा और धर्मेंद्र यादव के बीच विवाद की वजह शहर में डाली गई अंडरग्राउंड केबल बनी। क्योंकि आबिद रजा का आरोप था कि केबल के काम में जमकर धांधली की जा रही है और मानक के विपरीत केबल डाली जा रही है। इससे शहर के लोगों की जान पर खतरा मंडरा जाएगा। उनका यह भी आरोप था कि केबल डालने वाली संस्था धर्मेंद्र यादव के टच में है। उन्होंने काम रुकवाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन विवाद बढ़ा तो पार्टी से निकाल बाहर कर दिए गए।
साल 2017 के चुनाव से पहले आबिद और धर्मेंद्र के बीच पुनः सुलह कराई गई और आबिद दोबारा सदर सीट से विधायक की लड़े लेकिन यहां मोदी व योगी लहर में भाजपा प्रत्याशी महेश गुप्ता बाजी मार गए और आबिद के हाथ शिकस्त आई। इसके बाद साल 2019 के चुनाव में आबिद ने सपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की और बदायूं संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी का चुनाव लड़ाया। वही 2022 में फिर से समाजवादी पार्टी से विधानसभा का टिकट लेने की जी तोड़ कोशिशें भी थी।

सपा प्रदेश कार्यालय पर अखिलेश और शेरवानी व अन्य के साथ आबिद रज़ा : जनमत एक्सप्रेस।

वहीं 2022 के चुनाव में आबिद को टिकट नहीं मिला। इस पर आबिद ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कई जगह मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने गए। ये वो प्रत्याशी थे जो समाजवादी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। जबकि शुक्रवार को एक बार फिर आबिद सपा का दामन थाम चुके हैं।फात्मा को मिल सकता है टिकटआबिद के सपा में शामिल होने से यह भी अटकलें हैं कि उनकी पत्नी व पूर्व चेयरमैन फात्मा रजा इस बार होने वाले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बन सकती हैं। हालांकि इसको लेकर फिलहाल केवल चर्चाएं है और पार्टी के जिम्मेदार खामोशी साधे बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *