बदायूँ जनमत। बहुजन समाज पार्टी का मंडल स्तरीय 17वां सम्मेलन बदायूं में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का बसपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर चांदी का मुकुट पहनाया। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पाल समाज के लोगों में नई उमंग आई है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहन मायावती ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी मेहनत और लगन से निभाऊंगा। पार्टी को हर स्थिति में मजबूत बनाने का कार्य करूंगा। 2024 में बहन जी इस देश की प्रधानमंत्री होगीं। बहन जी के दिशा निर्देश के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सर्वजन हिताय सुखाय के तहत लोगों को बसपा शासनकाल में सर्व समाज के लिए कराए गए विकास कार्यों को बताएं और कैडर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को बहुजन समाज पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी मजबूती से लड़ेगी और विजय होगी। उन्होंने सेक्टर प्रभारियों को मीटिंग कर कार्यकर्ता को मजबूत बनाने को लेकर अपील की।
इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर डॉ क्रांति कुमार, ज्ञान सिंह पाल उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक विट्टन हाजी, वरिष्ठ बसपा नेता डॉक्टर गुछ्छन इरफान, दिलीप धनगर राजपाल, नरेंद्र पाल धनगर एडवोकेट, मुख्य जॉन कोऑर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, जयपाल सिंह मंडल कोऑर्डिनेटर, गुरदयाल भारती एडवोकेट, नत्थू लाल सिंह सरदार, युवा नेता सागर आदि मौजूद रहे।