निकाय चुनाव : आमिर सुल्तानी की नई पहल ‘चाय विद वोटर्स’ जनता को भाने लगी

राजनीति

बदायूँ जनमत। निकाय चुनाव नजदीक आ चुके हैं। सब प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बदायूं नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आमिर सुल्तानी अपनी तैयारी शुरू की है। उन्होंने एक नई पहल अपनी कमपेनिंग का नाम “चाय विद वोटर्स” दिया है। वह शहर के मोहल्ले मोहल्ले जाकर नौजवान और बुद्धिजीवियों के बीच चाय पीकर चुनाव पर चर्चा कर रहे हैं और अपने लिए सहयोग मांग रहे हैं। उनकी सादगी और उनके किए हुए कामों को देखकर लोगों में एक उत्साह है और नौजवान उनके साथ जुड़ते चले जा रहे हैं। बदायूं में उनकी मीटिंग से वह मजबूत प्रत्याशी के रूप में चर्चा में आ चुके हैं। अब देखते हैं चुनाव में परिणाम क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *