बदायूॅं जनमत। शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज नगर पंचायत उसहैत परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शीतलहर चलने के बावजूद कार्यक्रम में आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने जाति, धर्म एवं पक्ष, विपक्ष की भावना को त्याग कर सभी के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा शक्ति चार जातियां मानकर बिना किसी पक्षपात के विकास कर रही है। वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी संदीप चंद्रा, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह, पूर्व चेयरमैन श्रीराम कश्यप, पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता, शोएब अब्बास, निखिल कुमार, सभासद मास्टर अलीजान, हसरत हुसैन, जाकिर मंसूरी, मुजीब खांन, आले हसन, नरेश गुप्ता, सुखराम, अशोक कुमार शाक्य, सुरेश दिवाकर आदि मौजूद रहे। अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष नबाव हसन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
