बदायूं में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को ईएमटी दिवस पर सीएमओ ने किया सम्मानित

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। सरकार द्वारा संचालित 102 और 108 एंबुलेंस के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त ईएमटी पायलट द्वारा जिला अस्पताल में बड़े हर्षोल्लास के साथ ईएमटी दिवस मनाया गया।
एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि जनपद के 102 एवं 108 एम्बुलेंस का स्टाफ हमेशा अपने अच्छे कार्य का परिचय दे रहे हैं एवं लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर हैं। ईएमटी दिवस के अवसर पर एम्बुलेंस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी को सीएमओ मोहन झा द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद इस्लाम, मंडल प्रबन्धक अभिषेक पांडे, जिला प्रभारी नितीश राय, सूर्य प्रताप, प्रेम शंकर व ईएमटी पायलट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *