बसपा के दातागंज विधानसभा अध्यक्ष बने अभिषेक, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिफ खांन के दातागंज स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिलाध्यक्ष एडवोकेट आरपी त्यागी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं की पदोन्नति की गई।
वरिष्ठ बसपा नेता आतिफ खांन ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशन में पार्टी को गतिशील एवं मजबूती प्रदान करने को दातागंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं के राय मशविरे के आधार पर निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदासीन किया जा रहा है। जिसके चलते सक्रिय भूमिका अदा करने वाले अभिषेक कुमार भारती को दातागंज विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर मनोनीत किया। इस दौरान दर्जनभर कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *