बदायूं में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार ईको कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सोमवार देर रात को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। म्याऊं-उसहैत रोड पर भन्द्रा गांव के पास एक तेज रफ्तार ईको कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सात अन्य लोग घायल हो गए। मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।
उसहैत थाना क्षेत्र में म्याऊं से उसहैत की तरफ जा रही ईको कार ने पहले रिजौला निवासी तीन युवकों की बाइक को टक्कर मारी। इन युवकों में शिवम (23), प्रवेंद्र (18) और अमित (25) शामिल थे। इसके तुरंत बाद कार ने भन्द्रा गांव के पास उसहैत निवासी नवीजान (48) की बाइक को भी टक्कर मार दी। इस बाइक पर नरपत नगला के किशनलाल (42), उनकी पत्नी भारती (40) और 7 वर्षीय बच्चा गोलू सवार थे।
सूचना मिलते ही उसहैत थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज जारी है।     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *