बदायूं में DJ पर डांस को लेकर दो पक्ष भिड़े; सड़क पर हुआ बवाल, मारपीट-पथराव में पांच घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में होली वाले दिन डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने बृहस्पतिवार को उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस ने छह से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक होली के दिन डीजे पर डांस को लेकर युवाओं में बुधवार को विवाद हो गया था। गांव के लोगों ने उनको शांत कर दिया लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। इससे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *