बदायूं में बालिका को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, मां ने चार युवकों पर लगाया आरोप

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका को चार युवकों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। बालिका का पिता उसकी तलाश करते हुए पड़ोसी के घर पहुंचा, जहां वह नग्न अवस्था में मिली। पीड़िता की मां ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि वह दो मार्च की रात करीब 11 बजे शौच के लिए गई थी। घर पर उनकी 12 साल की बेटी अकेली थी। जब वह वापस आई तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी टूटी हुई देखी और घर में बेटी नहीं थी।, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसी के घर में जाकर देखा तो उनकी बेटी गंभीर अवस्था में पड़ी मिली।
महिला ने बताया कि मोहल्ले के ही चार युवकों ने उसको घर से अगवा कर लिया और अपने घर में बंधक बना लिया। पीड़ित बच्ची ने बताया कि चारों लोग नशे में थे। कह रहे थे कि इसके साथ गलत काम करेंगे। लेकिन किसी ने आवाज दी तो चारों ही उसे घर में ही छोड़कर चले गए। पीड़ित मां ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि थाना पुलिस से जांच कराई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *