बदायूं- कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया

राजनीति

बदायूँ जनमत। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लाबेला चौक स्थित गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया। वहीं महिला सशक्तिकरण गोष्टी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी के उपरांत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और जन्मदिन की बधाई दी।
महिला सशक्तिकरण गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ने को उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जो विधानसभा चुनाव में 40% महिलाओं के लिए आरक्षित किया वह निश्चित रूप से राजनीति में महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में खड़े करने की पहल थी। आज भी जिस तरीके से उन्होंने लड़की हूं लड़ सकती हूं किनारे को सार्थक करते हुए महिलाओं के लिए जो रास्ता दिखाई है निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण में एक बहुत बड़ी दीवार है। गोष्टी में प्रदेश सचिव मुख्य अतिथि जितेन्द्र कश्यप ने कहा कि आज महिलाओं पर कहीं अत्याचार की बात आती है प्रदेश में या देश में तो प्रियंका जी उस मुद्दे को लेकर अत्यंत दृढ़ शक्ति से उनके लिए खड़ी होती हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, वीरेश तोमर, जिला महासचिव राम रतन पटेल, जिला महासचिव जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेश यादव ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *