कार्य के दौरान शहीद हुए विद्युत संविदा कर्मियों को दी श्रद्धांजलि, अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। विद्युत विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के पूर्व नोटिस के आवाह्न पर संघ की जनपद इकाई द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित होकर श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित विद्युत संविदा कर्मचारियों ने कार्य के दौरान प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में मृतक कर्मचारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15 मई 2017 का उल्लंघन कर लगभग 25 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया है। जिससे कर्मचारियों की भारी कमी होने से आउटसोर्स कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने, 11 केवी आउटगोइंग फिडरों पर एक गैंग (एक लाइन मैन + एक पेट्रोल मैन/कुशल श्रमिक + दो अकुशल श्रमिक) के स्थान पर एक कर्मचारी को तैनात करने और अकुशल श्रमिकों से H.T/L.T लाइनों, ट्रांसफार्मरों, ब्रेकरों आदि पर कार्य कराये जाने से जहां एक तरफ दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर आउटसोर्स कर्मचारियों कि मृत्यु हो रही है। वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है एवं विभाग को भारी आर्थिक क्षति पहुंच रही है। जिससे सरकार कि छवि धूमिल हो रही है। श्रद्धांजलि सभा के अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता अजय कुमार को सौंपा।
इस दौरान हर्षवर्धन, हरीश चंद्र यादव, राकेश कुमार सागर, धीरेन्द्र कुमार सिंह, जापान सिंह, मुसब्बिर अली, रंजीत सिंह, जगतपाल, विवेक शर्मा आदि दर्जनों संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *