संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने मौत को गले लगाया: कमरे में लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

अपराध

बदायूँ जनमत। कस्बा उझानी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता मूल रूप से मथुरा की रहने वाली थी। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उझानी के मोहल्ला अयोध्या गंज निवासी ऊधम सिंह इसी इलाके के सिरसौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात हैं। वह मूल रूप से मथुरा के कोसीकला के रहने वाले हैं। पिछले तकरीबन 3 साल से यहां पोस्टिंग होने पर वह अपनी पत्नी रजनी देवी (36) के साथ यहां रह रहे थे। सोमवार को ऊधम सिंह स्कूल गए हुए थे। जबकि उनकी पत्नी व बेटी घर पर अकेली थी।


बताया जाता है कि रजनी ने दोपहर को घर में बेटी से कहा कि किचन में जाकर चाय बना लो। जबकि कमरे में लगा होम थियेटर तेज आवाज में बजा लिया और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। इसके बाद वह फंदे पर झूल गई। काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर बेटी ने पिता समेत अन्य लोगों को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे से शव निकाला गया। शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें महिला ने स्वेच्छा से आत्महत्या की बात लिखी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *