बदायूँ जनमत। भाई के साथ खेत पर गये युवक को संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लग गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लाबाला निवासी फहीम (22) पुत्र बख्तर खान अपने भाई गुलाब नवी के साथ शुक्रवार की शाम करीब सात बजे खेत पर थे। भाई गुलाब नवी का कहना है कि वह ट्यूबवेल के ऊपर था जबकि उसका भाई नीचे फसल में पानी लगा रहा था। रात करीब आठ बजे चार पांच लोगों ने उसके भाई फईम को गोली मार दी और फरार हो गये।
आरोप है 15 दिन पहले भी फईम को अकेले घेर कर मारा पीटा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। भाई गुलाब नवी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस गहनता से जांच कर है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।