भारतीय हलधर किसान यूनियन के राहुल सोलंकी जिलाध्यक्ष और शाहनवाज़ अल्वी जिला प्रभारी मनोनीत

राजनीति

बदायूँ जनमत। भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी द्वारा एटा स्थित कैम्प कार्यालय पर बदायूं जिलाध्यक्ष पद पर राहुल सोलंकी एवं जिला प्रभारी पद पर एडवोकेट शाहनवाज़ अल्वी को नियुक्त किया गया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने की अपील की।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष साजन देव वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अनस खान, मंडल उपाध्यक्ष रानू ठाकुर, प्रदेश सचिव अजीत सोलंकी, जिला महासचिव एटा त्रिमोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक वंसल, व्यापार मोर्चा उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता एवं महावीर शाक्य और जाबिर अल्वी आदि मौजूद रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारों को मनोनय पत्र देते हुए : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *