श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने खेली होली

शिक्षा

बदायूँ जनमत। एसडीबी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अपने अपने सहपाठियों एव अध्यापकों को गुलाल लगाकर होली मनाई। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने बच्चो को बताया कि होली रंगों का त्योहार है। आप सबका जीवन रंगों से भरपूर रहे। प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने बच्चों से कहा कि आपको भक्त प्रह्लाद से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शारदा बावेजा ने बच्चों को जीवन में रंगों का महत्व बताया। इस अवसर पर विद्यालय में सपन गुप्ता, एम पी सिंह, अखिलेश ठाकुर, अनीता गुप्ता, सविता उपाध्याय, कविता कथूरिया, शिल्पी गर्ग, राजीव सक्सेना आदि अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *