बदायूँ जनमत। भारतीय स्टेट बैंक बिसौली की कृषि शाखा पर कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक बिसौली एंव ब्लॉक आसफपुर के संयुक्त नेतृत्व में शाखा का घेराव किया गया। उसके बाद राजपाल के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार गिरजाशंकर को सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसफपुर नरेश यादव, पीसीसी सदस्य सोमेंद्र यादव, पीसीसी सदस्य सुधीर उपाध्याय एवं विधानसभा प्रभारी लोकपाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह उपस्थित रहे।
पीसीसी सदस्य सोमेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के पैसों को नियमों को ताक पर रखकर अडानी को सौंपने में लगी हैं। विधानसभा प्रभारी लोकपाल सिंह ने कहा मोदी सरकार गरीब विरोधी है और अडानी की गोद में खेल रही है। सभी कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।


