बदायूं के दोबारा जिलाध्यक्ष बने आशीष यादव, सपा ने पांच जिलों के जिला अध्यक्ष बदले 

राजनीति

बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी में एक बार फिर उलटफेर हुआ है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आशीष यादव को बदायूं का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पहले जिलास्तर पर संगठन के नेतृत्व की कमान पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के हाथों में थी।
आशीष यादव दोबारा जिला अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह साल 2012 से 2017 तक शेखुपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे थे। 2007 तक भी वह विधानसभा उसहैत (अब शेखूपुर) से विधायक रह चुके हैं। उनके पिता व पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव भी लगातार पार्टी के जिला अध्यक्ष की कमान संभाले रहे और सपा का झंडा बुलंद करते रहे।


उधर सपा ने बदायूं के अलावा लखनऊ, रायबरेली, गोरखपुर व मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष वि बदले हैं। बदायूं में आशीष के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर सपा खेमे में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *