बदायूँ जनमत। शहर के इंद्रा चौक के निकट स्थित इंडसंड बैंक के मैनेजर सुबोध कुमार बाइक से अपनी पत्नी के साथ कादरचौक क्षेत्र में स्थित रिश्तेदारी में होली मिलने जा रहे थे। वह लोग जा रमजानपुर के पास पहुचे की तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने आगे आकर तमंचा दिखाते हुए उनकी बाइक रोक ली।
इसके बाद गोली मारने की धमकी देते हुए दस हजार रुपये, उनकी पत्नी का मंगलसूत्र, कान के बाले व दो मोबाइल लूट कर ककराला की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना कादरचौक पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही पड़ोस के सभी थानों को सूचना देकर चेकिंग शुरू करा दी गई है। इस संबंध में कादरचौक थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि टीमें लगी हैं। बदमाश वारदात स्थल से कुछ दूरी पर मोबाइल फेक गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


