बदायूँ जनमत। वित्तीय वर्ष की राजस्व वसूली में तहसील बिसौली ने सदर तहसील के बाद जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। यहां बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में सदर तहसील ने राजस्व वसूली में पहला स्थान प्राप्त किया है। बिसौली दूसरे, बिल्सी तीसरे, सहसवान चौथे व दातागंज पांचवें स्थान पर रहे। तहसीलदार अशोक कुमार सैनी व ए.डब्ल्यू बी.एन सुमित कुमार सक्सेना ने सभी नायब तहसीलदार, संग्रह अमीन व संग्रह अनुसेवकों के योगदान की सराहना करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष में प्रथम स्थान पाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
