बदायूँ जनमत। यूपी में निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए आज वृहस्पतिवार 27 अप्रैल को नाम वापसी का दिन था। कुछ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं तो कुछ अपनी किस्मत आजमाने को ड़टे हुए हैं।
जिसके चलते बदायूं जनपद की अलापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कुल 07 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 04 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया हैं। अध्यक्ष पद के लिए क्रमशः भाजपा से रेखा देवी, महेश देवी बीएसपी, नाजवी सपा, बीना कांग्रेस, हुमा वी आजाद समाज पार्टी, शायरा बानों निर्दलीय, बीना निर्दलीय मैदान में हैं।
वहीं सभासद पद के लिए कुल 15 वार्डों में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।