सपा सांसद के PDA चर्चा कार्यक्रम के फ्लैक्स से मुस्लिम नेताओं के फोटो गायब, विरोध शुरू, कहा PDA से A गायब

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के विधायक के बाद अब सांसद ने अपने कार्यक्रम के फ्लैक्स से मुस्लिम नेताओं के फोटो गायब करा दिए। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। पार्टी के व्हाट्सअप ग्रुप में कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक सांसद की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कुछ माह पूर्व विधानसभा बार होने वाली मीटिंग के चलते जिले के एक सपा विधायक के फ्लैक्स से मुस्लिम नेताओं के फोटो गायब थे। तब भी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था। वहीं सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव का कहना था कि यह विधानसभा की मीटिंग है। इसलिए केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष का ही फोटो लगवाया गया है। हालांकि मीटिंग के दौरान लगे फ्लैक्स में शीर्ष मुस्लिम नेताओं के फोटो लगवाए गए थे। जिससे स्पष्ट हुआ कि मीटिंग चाहे लोकसभा स्तर की हो या विधानसभा की मुस्लिम नेताओं के फोटो लगने चाहिए।

अब सपा के आंवला सांसद नीरज मौर्य के पीडीए कार्यक्रम के फ्लैक्स से मुस्लिम नेताओं के फोटो गायब हैं। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। 24 फरवरी को सांसद नीरज मौर्य का फरीदपुर विधानसभा के भुता और फरीदपुर में कार्यक्रम था। जिसके लिए एक फ्लैक्स बनवाया गया। फ्लैक्स में केवल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद नीरज मौर्य का फोटो लगा था। जिसको लेकर दातागंज विधानसभा के पार्टी के व्हाट्सअप ग्रुप में कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने लिखा कि PDA से A फार आज़म साहब गायब, माननीय सांसद जी को 100 प्रतिशत मुस्लिम समाज का समर्थन मिला था। फिर भी PDA से A गायब। हालांकि विरोध के चलते आंवला सांसद नीरज मौर्य की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।           

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *