बदायूॅं जनमत। एक युवक ने घरेलू कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव मझिया में रहने वाले भगवान दास (35) खेती किसानी करता था। परिवार में किसी बात पर शनिवार शाम उसका विवाद हो गया था। इस दौरान परिजनों ने उसे फटकार दिया। फटकार से क्षुब्ध वह घर से चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा और उसकी हालत बिगड़ गई।
युवक की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कालेज में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिपोर्ट में जहर के लक्षण मिलने पर डॉक्टर ने उसका बिसरा प्रिजर्व कर लिया है।
