बदायूं में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुचें पूर्व मंत्री आबिद रज़ा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे ने एक हंसता खेलता परिवार उजाड़कर रख दिया। बता दें सिविल लाइन क्षेत्र में एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी‌ थी। हादसे में कार सवार दादी-नाती समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को इस दर्दनाक हादसे की खबर जब पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने सुनी तो उन्होंने दुख प्रकट किया और तत्काल कुंवरगांव क्षेत्र के अर्सिस बर्खिन गांव पहुचें। उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव और मोतशाम सिद्दीकी भी थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए परिवार को ढांढ़स बधाया। साथ ही परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया और उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ खड़ा है।
इस मौके पर सतीश चन्द्र, दान सिंह, आर्यन्द्र सिंह, नन्नू, तनु होरी लाल सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *