बदायूँ जनमत। नगर पालिका ककराला में लोहे के खराब व टूटे विद्युत पोलों को लेकर विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। यह मामला काफी वर्षों से चर्चा है। कुछ पोलों को सभांलकर कर्मचारी खुदकी पीठ थपथपा ली।
ककराला के वार्ड संख्या दो वाल्मीकि बस्ती में लोहे की पोलों की ऐसी स्थिति है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है पोल पूरी तरह से गल चुका है और एक ओर झुक गया है। जिसके चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
बस्ती के लोगों का कहना है कि अगर उससे कोई भी हादसा होता हैं तो उसका जिम्मेदार खुद बिजली बिभाग होगा।


