बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाह्न पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में सपा जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गाँधी के खिलाफ एक प्रसिद्ध चुनावी कदाचार मामले में जीत हासिल की थी, जिसके कारण उन्हें अयोग्य ठहराया गया। वहीं 1975 में आपातकाल लगाया गया। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे छात्र कॉंग्रेस के अध्यक्ष थे और उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी और उसके आसपास विरोध का नेतृत्व किया। प्रारंभ में तीन माह के लिये वे भूमिगत रहे तथा बाद में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 28 सितम्बर 1942 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सदैव आमजन के हितों के लिए संघर्ष किया।
इस मौके पर अशोक यादव, सतेन्द्र यादव, अरूण पटेल, आकाश गौतम, फूलबानो, आशीष कुमार सिंह, तौसीफ, हाशिम सलमानी, आबिद अली, विनोद यादव, बदन सिंह दिवाकर, जाहिद प्रधान, रवि शर्मा आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 


