बदायूं में करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

अपराध

बदायूॅं जनमत। सोमवार रात करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सोमवार रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज में करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर कुमार सिंह के भाई राजीव ने बताया कि सोमवार रात उनके पड़ोसी नन्हे नाम के व्यक्ति ने सुधीर को गोली मार दी, जो उनके पेट में जा लगी। सुधीर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजीव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर पुलिस ने मुख्य आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *