बदायूं में मिला अज्ञात शव; सड़क पर खड़ा था रिक्शा और सरसों के खेत में शव

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। रविवार को दादरा और करियावेंन के बीच सरसों के एक खेत में एक अज्ञात शव मिला। सूचना मिलने पर सहसवान के सीओ और जरीफनगर के एसओ मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की।
पुलिस को प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि शव को हत्या के बाद खेत में फेंका गया है। शव की स्थिति देखकर पुलिस को लग रहा है कि यह किसी फेरी वाले का हो सकता है। घटनास्थल के पास सड़क पर एक फेरी वाले का रिक्शा भी खड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल, पुलिस क्षेत्र में शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *