बदायूँ जनमत। म्याऊं विकासखंड सभागार में गुरुवार को सेवानिवृत्त लेखाकार हेमंत कुमार गुप्ता की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक प्रमुख पति केसी शाक्य ने कहा कि लेखाकार हेमंत कुमार गुप्ता बेदाग छवि के व्यक्ति हैं। इन्होंने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। ब्लॉक में अपने कार्यकाल के दौरान किसी से इनका विवाद नहीं हुआ। सेवानिवृत्त लेखाकार हेमंत कुमार गुप्ता ने अपने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक कर्मचारी को सेवाकाल के दौरान न शब्द हटा देना चाहिए। कार्य करते हुए हमेशा मैंने अपने दायित्वों को सर्वोपरि माना है। विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने सेवानिवृत्त हेमंत कुमार गुप्ता के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की।
इस मौके पर सेवानिवृत्त लेखाकार के परिवार समेत विकासखंड का पूरा स्टाफ आसपास के क्षेत्रों के संभ्रांत प्रधान और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
