बदायूँ जनमत। आज 3 जुलाई अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर जिनेथ द सोशल रिफोर्मिंग सोसायटी द्वारा ककराला में प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानदारों को बैग्स का वितरण किया गया। साथ ही संस्था के संस्थापक आलम ज़ेब ने प्लास्टिक के नुक्सान बताते हुए कहा यह हमारे पर्यावरण और हमारी पृथ्वी के लिए बहुत ही हानिकारक है। हम सबको इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए और एको फ़्रेंडली थैली और वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। सोसायटी के इस अभियान में शानुल हुदा, शमश आदिल, जुनैद, अज़हांन आदि मौजूद रहे।


