प्रेम प्रसंग में हत्या; पांच दिन बाद पुलिस ने किया महिला की हत्या का खुलासा, बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

अपराध

बदायूॅं जनमत। विगत 28 फरवरी को थाना हजरतपुर के जंगल में मिली एक महिला की लाश से सनसनी फैल गई थी। मृतक महिला थाना उसहैत क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। साथ ही उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी। महिला का शव मिलने के बाद से ही पुलिस हत्यारों को तलाशने में जुट गई थी। आज पांच दिन बाद पुलिस को सफलता मिली और हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को घटना में उपयुक्त बाइक समेत गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 28 फरवरी 2024 को समय 07.15 बृजेश कुमार पुत्र पुत्रपाल निवासी ग्राम असमया रफतपुर थाना उसहैत ने अपनी पत्नी सुमन (28) को दिनांक 24 फरवरी 2024 को अभियुक्तगण 1.सुमित 2. विनेशपाल द्वारा मृतका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना उसहैत पर तहरीर दी थी। थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कराया। वहीं दिनांक 28.02.2024 को समय करीब 10.21 बजे ग्राम कोड़ा जयकरण के जंगल में एक अज्ञात महिला के शव के मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसकी पहचान वादी मुकदमा बृजेश उपरोक्त द्वारा अपनी पत्नी सुमन के रूप में की गई।घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उसहैत एवं एसओजी की व अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें इन टीमों द्वारा गहन छानबीन, सुरागरसी पतारसी एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का उपयोग करते हुए घटनाक्रम से जुड़े कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। आज मंगलवार को घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसमे दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे नामित वांछित अभि0 1.सुमित 2. विनेशपाल को कल सोमवार 04.03.2024 को सांय करीब 19.50 बजे मुखबिर की सूचना पर उसहैत के कटरा रोड़ कच्चे पुल के पास पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे में घटना में प्रयुक्त नीले रंग की होण्डा लिवो मोटर साईकिल UP 24 AY 8711 बरामद की गई।

पूछताछ का विवरण-

प्रभारी निरीक्षक उसहैत अजय कुमार सिंह द्वारा की गई पूछताछ पर अभि0गण ने बताया कि हमारा करीब 05 वर्ष से मृतका सुमन से प्रेम प्रसंग था। जिससे मैं और मेरा दोस्त कभी कभार अपने घर व जंगल में मौका पाकर मिलते रहते थे। इसकी जानकारी हमारी पत्नी व अन्य परिजनों को भी हो गयी थी। हमारी पत्नी हमसे अक्सर मृतका सुमन को लेकर आये दिन कलेश करती रहती थी। जिससे तंग आकर हम दोनों ने दिनांक 24.02.2024 को दोपहर बाद सुमन को कोड़ा जयकरन थाना हजरतपुर के जंगल में ले जाकर पेट में लात घूसे मारकर हत्या कर शव झाडियों में छुपाकर मोटर साईकिल लेकर भाग गये थे।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *