बदायूं डबल मर्डर केस; साजिद ने बच्‍चों को क्यों मारा.? खुलासा नहीं हुआ तो आहत पिता ने फूंक दी बाइक

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। दो बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में मृतक बच्चों के पिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दरअसल, दो बच्चों की हत्या की वजह पता नहीं चलने से नाराज पिता विनोद ने आज रविवार को बाइक में आग लगा दी। वहीं बच्चों के पिता मीडिया से कुछ भी बातचीत करने से बच रहे हैं। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आलोक मिश्रा व सिविल लाइन थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने परिजनों से बातचीत की।
मृतक बच्चों के पिता विनोद ने खुद को भी आग के हवाले करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने समय रहते विनोद को रोका, पीड़ित परिवार हत्या की वजह का खुलासा न होने के चलते पुलिस प्रशासन से नाराज है। विनोद की मां और बच्चों की दादी मुन्नी देवी ने बताया कि घटना को 6 दिन हो चुके हैं।
उधर पुलिस ने दूसरे आरोपी जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ भी की है। लेकिन, अभी तक हत्या की वजह नहीं बता सकी है। इससे प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन कुछ छिपा रहा है, जिसको लेकर मेरा बेटा विनोद परेशान हैं। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जिससे तंग आकर आज उसने अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी और खुद भी जान देने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *