बदायूँ जनमत। एक मंदबुद्धि युवक के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया तो वहीं एक बुजुर्ग ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है। वहीं तहरीर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और तत्काल एक्शन लिया। लेकिन तब तलक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी बृद्ध फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला थाना उसहैत के गांव अजरऊ का है। यहां के एक मंदबुद्धि युवक के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वहीं एक बृद्ध ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो से ही मंदबुद्धि युवक के परिवारजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के लोग थाने आये और थानाध्यक्ष अवधेश सिंह सेंगर को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया। तहरीर मिलने के बाद संगीन मामले में पुलिस तत्काल एक्शन में आई आरोपियों की तलाश में गांव पहुंची जहां आरोपी फरार थे। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। सूत्रों के अनुसार अभी अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ है।


