सपा के पूर्व प्रत्याशी हाजी रईस ने किया पौधरोपण, दो हजार पेड़ लगाने की योजना बनाई

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा 7 जुलाई तक पौधारोपण का आह्वान किया गया था। जिसके तहत बदायूं विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी रईस ने भी पौधारोपण किया। साथ ही पौधों की देखभाल की भी जिम्मेदारी ली, वहीं जिले भर में लगभग दो हजार पेड़ लगाने की योजना भी तैयार की।
रईस अहमद ने कहा कि पर्यावरण का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। आज के समय को देखते हुए जितने भी हम पेड़ लगाएंगे उतना ही हमारा वातावरण स्वच्छ और अच्छा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *