बदायूं में ऑटो-बैलगाड़ी में टक्कर; बुजुर्ग की मौत, पांच घायल, दावत में जाते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक तेज रफ्तार ऑटो के बैलगाड़ी से टकराने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार-पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ढिलवारी गांव के पास बरेली-दातागंज रोड पर हुई।
मृतक की पहचान दातागंज कोतवाली क्षेत्र के हरली गांव निवासी 65 वर्षीय मुनव्वर पुत्र रहीम बक्श के रूप में हुई है। मुनव्वर दोपहर के समय शाहजहांपुर जिले के खेड़ा बझेड़ा स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी की दावत खाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दातागंज-बरेली रोड पर ढिलवारी गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे बैलगाड़ी में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुनव्वर की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार चार-पांच अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी दातागंज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुनव्वर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *