बदायूं में पैदल जा रहे व्यक्ति को गंगा एक्सप्रेस-वे के डंपर ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। डंपर की टक्कर से घायल हुए एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के अंबियापुर गांव निवासी संतोष कुमार (59 वर्ष) पुत्र श्यामलाल शाक्य 30 अक्टूबर की सुबह खेत से पैदल अपने घर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर पत्थर डालने वाले एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन संतोष को पहले बिल्सी ले गए, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार शाम को जब परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में संतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। संतोष के भतीजे मनीष ने बताया कि 30 अक्टूबर को डंपर की टक्कर से उनके चाचा घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मामले में प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *