बदायूॅं जनमत। एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गरूइया गांव निवासी युवक शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। वह प्रेमिका के घर में घुस गया। पड़ोस के लोगों को भनक लगी तो उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना देकर चोर-चोर कहकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग एकत्र हो गए और प्रेमी को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई।
जानकारी करने पर हल्का दरोगा शोवीर सिंह ने बताया कि भैंस चोरी करने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

