बदायूं चेयरपर्सन फात्मा रजा ने किया पौधारोपण, एक पौधा अवश्य लगाने की अपील

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने इस्लामियां इंटर कॉलेज और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में नीम, आम, पाकड़, सागौन आदि पेड़ो का पौधारोपण किया। साथ ही अध्यक्ष फात्मा रजा ने जनता से भी अपील की कि वह लोग भी अपने आस पास के क्षेत्र में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।
इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा, अवर अभियंता निर्माण कृष्ण गोपाल चंद्रा, अवर अभियंता जल पुष्पेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी लिपिक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *