बदायूं में घर की कच्ची दीवार गिरी; मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। एक महिला के ऊपर घर की कच्ची दीवार गिर गई। जिसके मलबे में महिला दब गई। आवाज सुनकर परिजन दौड़े और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी गंगा श्री (55) पत्नी जागन दोपहर के समय कच्ची दीवार किनारे घर पर बैठी थीं। लगभग चार बजे कच्ची दीवार अचानक भरभराकर महिला के ऊपर गिर गई। महिला दीवार के मलबा के नीचे दब गई। परिजन और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। महिला की कोई संतान नहीं है। वह अपने पति के साथ रहती थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *