ब्लूमिंगडेल स्कूल दातागंज में जूनियर ने सीनियर को बोझिल मन से दी विदाई

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। ब्लूमिंगडेल स्कूल दातागंज में विदाई समारोह का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमे कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं को बोझिल मन से विदाई के साथ शुभकामनाएं देकर एक दूसरे के साथ बिताये पलों को याद किया।
कार्यक्रम की शुभारंभ हवन यज्ञ से हुआ। जिसमे स्कूली अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने आहुतियां लगाईं। विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा श्वेता मेहंदीरत्ता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर पुष्पार्चन किया। प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव तथा रसायन विज्ञान प्रवक्ता दुर्गेश झा ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।
तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह पर आधारित शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाह-वाही लूटी, नाटक की प्रस्तुति पर भी सभी ने प्रशंसा की। इसके अलावा टेलेन्ट शो एवं तेज आग का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूली प्रतियोगिता के दौरान कक्षा-12 के छात्र दिव्यांश शंखधार को मिस्टर फेयरवेल तथा छात्र प्रिया कुमारी को मिस फेयरवेल 2025 चुना गया। साथ ही सर्वोत्तम परिधान का खिताब सुमन सोलंकी और निखिल गुप्ता को दिया गया। विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं को उपहार वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अंत में प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन अध्यापिका ऋचा सिंह तथा हिन्दी प्रवक्ता कामेश पाठक की देखरेख में कक्षा-11 के छात्र प्रियांशु कुमार और छात्रा हिमांशी राघव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रही।

मिस्टर और मिस फेयरवेल को सम्मानित करते हुए अतिथि : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *