बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि उनका एक्स हैंडल हैक कर लिया गया है। बताया कि इसकी सूचना साइबर शाखा में दी गई है।
सांसद आदित्य यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि साथियों मेरा एक्स हैंडल socialistaditya किसी के द्वारा हैक कर लिया गया है। उक्त एकाउंट में पोस्ट व शेयर की जाने वाली कोई भी पोस्ट मेरे व पार्टी से संबंधित नहीं है। एकाउंट हैक होने की जानकारी साइबर शाखा में कर दी गई है। एकाउंट Retreiw होने की स्थिति में आप साथियों को सूचित किया जाएगा। 

