ककराला के न्यू होप्स पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, शक्ति, सम्मान और सशक्तिकरण का उत्सव

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। न्यू होप्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ककराला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज डॉ. मछला अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि हेड कांस्टेबल महिला थाना सोनी चौधरी और रेखा रानी रहीं। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रिंसिपल भूराज सिंह (राजलॉयर) ने स्वयं किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मछला अग्रवाल ने कहा कि आज की नारी को आत्मनिर्भर और जागरूक बनना होगा। शिक्षा और साहस के बल पर महिलाएं समाज में बदलाव ला सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्वयं की शिक्षा यात्रा और संघर्षों के अनुभव साझा किए, जिससे छात्राओं को यह सीखने को मिला कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। महिला थाना से आईं मैडम सोनी चौधरी और मैडम रेखा रानी ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और घरेलू हिंसा से सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में डरने के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाना जरूरी है। इसके अलावा छात्राओं द्वारा अतिथियों से किए गए विशेष प्रश्न, जिनमें महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानून और करियर से जुड़े सवाल शामिल थे। अतिथियों ने हर प्रश्न का विस्तृत और मार्गदर्शक उत्तर दिया, जिससे छात्राओं को वास्तविक जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने की सीख मिली।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूल के फाउंडर डायरेक्टर अरशद अली खान भी उपस्थित रहे। जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर अयान खान, पीआरओ ज़हीर आलम, एडमिन इंचार्ज सारिम खान, समस्त स्कूल स्टाफ आदि का विशेष सहयोग रहा।

बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति एक मजबूत कदम…

इस आयोजन के माध्यम से न्यू होप्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक सशक्त संदेश दिया कि हर लड़की में असीमित क्षमता है और सही मार्गदर्शन से वह अपने सपनों को हकीकत में बदल सकती है।       

 

विज्ञापन ………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *