बदायूं में टेंपो-पिकअप में भिड़ंत; एक युवक की मौत, चार गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज रोड पर आमगांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना दोपहर के समय की है। टेंपो चालक ओमवीर (27) दातागंज से बदायूं की ओर सवारियों को लेकर जा रहा था। टेंपो में राजीव गुप्ता (50), नेमसिंह (50), ओमपाल (45) और नरेंद्र (35) सवार थे। आमगांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो को टक्कर मार दी।

एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया जिला अस्पताल…

हादसे में दातागंज निवासी राजीव गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो चालक ओमवीर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक राजीव गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए।     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *