बदायूं में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़; घर में अकेली थी बच्ची आरोपी ने पैसों का लालच दिया

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। एक 30 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को उसके खेत से भूसा भरते समय पकड़ा गया।
घटना 16 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी 12 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी बबलू घर में घुस आया। उसने नाबालिग को बुरी नियत से पकड़ लिया। आरोपी ने बच्ची को पैसों का लालच दिया। उसने गलत काम करने के लिए दबाव बनाया। लड़की के विरोध करने पर उसने मारपीट की। बच्ची के चिल्लाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
जरीफनगर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिन्दू कश्यप का पुत्र बबलू है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *